इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई ने आज सुबह अचानक और बिना किसी प्रोग्राम के आज़रबाईजान में भूकंप आने वाले क्षेत्रों का दौरा किया और नुक़सान उठाने वालों के साथ हमदर्दी का इज़हार किया और क़रीब से सहायता पहुंचाए जाने के तरीक़े का मुआयना किया।सरंद ज़िले का हुरीस गांव वह इलाक़ा था जहाँ का सुप्रीम लीडर ने अचानक दौरा किया।और उसके बाद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई कूवीच गांव पहुँचे और लोगों से मुलाक़ात व गुफ़तुगू की।सुप्रीम लीडर ने कूवीच गांव के निवासियों के बीच भूकंप आने वाले क्षेत्रों के अपने दोरे का असली मक़सद लोगों से हमदर्दी बताया। और उन्होंने कहाः पूरी ईरानी राष्ट्र के दिल भूकंप आने वाले क्षेत्रों में रहने वालों के साथ हैं।हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहाः ईरान की पब्लिक एकजुट राष्ट्र है और यही इत्तेहाद और यूनिटी उनकी ताक़त और मज़बूती का कारण है। उन्होंने भूकंप आने वाले क्षेत्रों में रहने वालों को धैर्य की वसीयत करते हुए कहा कि अगर इस इलाक़े के लोग एक दूसरे की सहायता और सहयोग करें तो इलाकें को एक विकसित क्षेत्र में परिवर्तित किया जा सकता है।उन्होंने इन क्षेत्रों में सहायता पहुंचाए जाने को सराहा और कहा हुकूमत के ज़िम्मेदारों पर इन क्षेत्रों के पुनर्निर्माण की भारी ज़िम्मेदारी है और यहाँ की पब्लिक पर भी ज़रूरी है की वह हुकूमत के ज़िम्मेदारों की सहायता करें।समाचार समाप्त.....166
आतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनईः
इस घटना को धैर्य और सहयोग द्वारा विकसित क्षेत्र में परिवर्तित किया जा सकता है
16 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 337567
ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने कहा कि ईरानी राष्ट्र के दिल भूकंप आने वाले क्षेत्रों में रहने वालों के साथ हैं.......